चर्चित सुमित हत्या कांड पुलिस को मिली आंशिक सफलता उद्भेदन अभी बाकी

प्रकाश पटवारी
रामगढ़: आरक्षी अधीक्षक रामगढ़ मुकेश कुमार लुणायत ने आज बताया कि आज कि 28-29 जुलाई कि रात्रि सात नामजद व कुछ अज्ञात लोगों द्वारा रामगढ़ के एक युवक सुमित अग्रवाल कि हत्या में सुरज कुमार दास को गिरफतार किया गया है।

एसपी ने बताया कि हमें दिनांक 29.07.26 को सुबह में यह ज्ञात हुआ कि न्यू कॉलोनी बगीचा बडका गड्डा जाने‌ वाली सड़क पर किसी व्यक्ति की तेज धारधार हथियार से हत्या कर शव को सड़क के किराने फेक दिया गया है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रामगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँची तदोपरांत मृतक का पहचान झंडा चौक, रामगढ़ के रहने वाला सुमित उग्रवाल रूप किया गया। एसपी ने बताया कि घटना संदर्भ में मृतक सुमित अग्रवाल की पत्नी मनीषा अग्रवाल के लिखित आवेदन के आधार पर रामगढ़ थाना काण्ड संख्या-205/26 दिनांक – 29.06.26 धारा – 103 (1) / 3 ( 5 ) बी0एन0एस0-23 के अंतर्गत् दर्ज किया गया
है।
पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा काण्ड की गंभीरता को देखते हुए काण्ड के उद्भेदन एवं अपराधी की गिरफ्तार हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), रामगढ़ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया। गठित टीम के द्वारा घटना के संदर्भ में मानवीय आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर काण्ड में संलिप्त अपराधकर्मी सुरज कुमार दास उर्फ छोटू उम्र 25 वर्ष पिता – स्व0 कृष्णा नंदन दास उर्फ सरकार दास, सा०-न्यू
कॉलोनी बगीचा, थाना + जिला – रामगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। काण्ड अनुसंधान अन्तर्गत है। काण्ड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

छापामारी दल में अकरम रजा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), रामगढ़। पु०नि० सह थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पाण्डेय, रामगढ़ । पु०अनि0 मंजेश कुमार, पु०अ०नि० सुमंत कुमार राय, बिरबल हेम्ब्रम, विकाश कुमार, मनीष कुमार सिंह, जॉनी कुमार, रोशन बाडा व रोशन कुमार सहित रामगढ़ थाना रिर्जव गार्ड शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top