पूर्वी सिंहभूम। झारखंड पुलिस के पूर्व पुलिस उपनिरीक्षक अंजनी कुमार तिवारी का बुधवार सुबह टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच), जमशेदपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया।
वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अस्पताल में उनका उपचार जारी था। जीवन के लिए चल रही जंग के बीच बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही झारखंड और बिहार सहित उनके परिचितों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
अंजनी कुमार तिवारी ने झारखंड पुलिस में अपने सेवाकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण जिलों में जिम्मेदारी संभाली थी। वे अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और ईमानदारी के लिए पुलिस विभाग में सम्मानित रहे। पुलिस सेवा के दौरान उनके कार्य व्यवहार और जिम्मेदारी निभाने के तरीके को सहकर्मी आज भी याद करते हैं।
उनके निधन को पुलिस विभाग के साथ-साथ उनके परिचितों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
परिजनों के अनुसार अंजनी कुमार तिवारी का अंतिम दर्शन 12 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक उनके निवास स्थान डुप्लीकेट नंबर 1ए, सुंदर गार्डन, संजय पथ, डिमना रोड, पूर्वी सिंहभूम में होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे पार्वती घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अंजनी कुमार तिवारी अपने पीछे पत्नी रजनी पाण्डेय तथा दो पुत्रियों श्वेता और निधि को छोड़ गए हैं।

