​नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन नवजीवन-II’ के तहत 16 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

रांची: झारखंड में लाल आतंक (भाकपा माओवादी) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को एक और ऐतिहासिक और बड़ी सफलता मिली है। डीजीपी के निर्देश पर शुरू किए गए ‘ऑपरेशन नवजीवन-II’ के तहत मंगलवार को 16 नक्सलियों ने हथियारों और भारी मात्रा में कारतूसों के साथ पुलिस मुख्यालय में आधिकारिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया।

​झारखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान यह आत्मसमर्पण हुआ। इस अवसर पर राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्र, एडीजी मनोज कौशिक, आईजी साकेत सिंह, आईजी पंकज कंबोज, आईजी (अभियान) नरेंद्र सिंह और आईजी अनूप बिरथरे समेत कई वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top