गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

रांची। रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में एक गोदाम में सोमवार की रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, आग हिंदपीढ़ी की थर्ड स्ट्रीट स्थित एक गोदाम में लगी, जहां फलों और सब्जियों के कैरेट रखे हुए थे। बड़ी संख्या में कैरेट खुले में रखे थे। इसी दौरान उनमें आग लग गई, जो देखते ही देखते तेजी से फैलने लगी। अगलगी में लाखों का नुकसान की बात कही जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि घनी आबादी वाले इलाके में गोदाम का संचालन कैसे किया जा रहा था।

खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का प्रयास फायर ब्रिगेड की वाहन कर रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आग बुझाने का प्रयास जारी है। अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top