काली पूजा मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल, वाहन क्षतिग्रस्त, फायरिंग

पलामू। पलामू जिले के रेहला और सतबरवा थाना क्षेत्र में सोमवार रात काली पूजा मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान दो अलग-अलग पक्षों में हिंसक झड़प हुई।

इस क्रम में पुलिस वाहन समेत तीन गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पत्थर लगने से कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। पुलिस को खुद के बचाव में फायरिंग करनी पड़ी। स्थिति सामान्य है और घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई।

सतबरवा थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में बच्चों के बीच डीजे को लेकर विवाद हुआ और दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

घर के छतों से पत्थर बाजी हुई जिससे पुलिस वाहन सहित तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई। कई पुलिस कर्मियों को चोट आई। ग्रामीणों को भी चोट लगी है।

इस संबंध में पुलिस ने 42 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की है।

बताया जाता है कि सतबरवा के सिंदुरिया के इलाके में पहले से एक पक्ष काली पूजा का आयोजन करता रहा है। एक अन्य पक्ष के द्वारा पहली बार पूजा का आयोजन किया गया था। डीजे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और मारपीट हुई।

पहली बार पूजा रखने वाले पक्ष ने विसर्जन कर दिया था। पुराने पक्ष के लोग विसर्जन कर रहे थे, इसी क्रम में झड़प हो गई और पथराव शुरू हुआ था।

डीएसपी राजेश यादव सहित पुलिस बल बचाव करने गए। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया। पूरे मामले में तीन अलग एफआईआर दर्ज की जा रही है और कार्रवाई की जा रही है। गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

उधर, रेहला थाना क्षेत्र के रकसाहा गांव में डीजे को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई। बीच बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव हुआ।

इस घटना में पुलिस के चार जवान जख्मी हुए हैं। पुलिस ने बचाव के लिए करीब चार राउंड फायरिंग की। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटनास्थल पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

रेहला के थाना प्रभारी गुलशन बिरूआ ने बताया घटना में चार जवान जख्मी हुए हैं। पूरे मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि दो गुटों के बीच झड़प हो रही थी। बीच बचाव करने पहुंची पुलिस के साथ घटना हुई है। इस दौरान पुलिस की एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है।

झड़प के दौरान ग्रामीणों ने ईंट और पत्थर से पुलिस पर पथराव किया। फिलहाल इलाके में शांति है।

पुलिस एहतियातन पूरे इलाके में नजर रखे हुए हैं। वहीं मामला शांत होने के बाद लोगों ने विसर्जन किया है। इस घटना में कुछ ग्रामीणों को भी चोट लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top