हजारीबाग : कोइरी विकास मंच, हजारीबाग की ओर से लव-कुश जयंती समारोह के अवसर पर 23 अगस्त को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। भगवान श्रीराम के पुत्र लव-कुश की जयंती को लेकर पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा।
शोभायात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे से किया गया। आयोजन के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लव-कुश से जुड़ी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत भी किया।कोइरी विकास मंच के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार कुशवाहा ने कहा कि लव-कुश जयंती समाज के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के लोगों को अपनी संस्कृति, परंपरा और इतिहास से जुड़ने का अवसर मिलता है। जिला सचिव नारायण प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि समाज की एकजुटता और सामाजिक विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में सदर प्रभारी सुरेश कुशवाहा, उपाध्यक्ष दिनेश महतो (मोरांगी), उप सचिव विजय कुशवाहा, देवदत्त कुशवाहा और सुबल कुशवाहा, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश देव एवं रामचंद्र महतो, प्रवक्ता देवकुमार राज, उपाध्यक्ष लालन कुशवाहा, कटकमदाग प्रभारी जगेश्वर कुशवाहा, कटकमसांडी प्रभारी भुवनेश्वर महतो, दारू प्रभारी लोकनाथ प्रसाद कुशवाहा सहित मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।इसके अलावा महेश प्रसाद कुशवाहा, इंद्रनारायण कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, नवीन कुमार कुशवाहा, लक्ष्मण प्रसाद, सहदेव कुशवाहा, नूरा के महेश कुशवाहा, उदय कुशवाहा, विजय रथ, बाबलू कुशवाहा, धनंजय कुशवाहा (मटवारी), गोपलो के मुकेश कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान लव-कुश के आदर्शों और भगवान श्रीराम के संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

