सिल्ली में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान तेज, 150 नागरिकों को जारी हुआ नोटिस

सिल्ली: निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं अपर समाहर्ता सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी राम नारायण सिंह के मार्गदर्शन में गहन पुनरीक्षण अभियान लगातार जारी है। इसके अंतर्गत सिल्ली अंचल कार्यालय से दावा आपत्ति निराकरण से संबंधित निर्धारित दस्तावेज की मांग के लिए 150 नागरिकों को नोटिस तामिल किया गया,जिसके आलोक में नागरिकों ने अपने दस्तावेज को लेकर सिल्ली अंचलाधिकारी के कार्यालय में उपस्थित हुए। जहां नागरिकों के दस्तावेज पर सुनवाई किया गया। दावा आपत्ति निराकरण को लेकर प्रखंड कार्यालय में 6 टेबल लगाया गया था,जहां नागरिकों को मतदाता सूची के साथ उनके दस्तावेज को देखा गया।श्रम अधीक्षक एतवारी महतो एवं सिल्ली अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का ने बताया कि दावा आपत्ति निराकरण से संबंधित जनसुनवाई 24 अगस्त से 14 अक्टूबर तक किया जाएगा ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो एवं किसी भी योग्य नागरिक का मतदाता सूची से नाम न हटे। वहीं उन्होंने नागरिकों से अपील किया कि समुचित कागजात के साथ कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष को मजबूती के साथ रखें ताकि मतदाता सूची से किसी भी नागरिकों का नाम नहीं हटाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top