रांची। झारखंड प्रदेश शौण्डिक संघ के तत्वावधान में बुधवार, 4 नवंबर 2026 को शौण्डिक भवन, रवि स्टील, पंडरा में भव्य एवं उल्लासपूर्ण ‘दीप महोत्सव’ का आयोजन किया गया। काली पूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व के पावन अवसर पर आयोजित इस समारोह में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्व की खुशियां आपस में साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दीप प्रज्वलित कर खुशहाली, समृद्धि एवं सकारात्मकता का संदेश दिया गया। इस दौरान भव्य दीप दान का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ, जिसमें सभी ने श्रद्धापूर्वक दीप अर्पित किए। इसके पश्चात अनेकों लोगों के बीच प्रसाद स्वरूप भोग का वितरण किया गया। आतिशबाजी और मिठाइयों के आदान-प्रदान के बीच उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली एवं छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और सामाजिक सौहार्द का विशेष माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर समाज के अनेक प्रतिष्ठित एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से संस्था के संरक्षक श्री अरुण गुप्ता, उदय साहु, सुनील साहु, विरेन्द्र साहु, शैलेन्द्र कुमार, रमन साहु, अरुण देव, विद्याधर प्रसाद, संजय कुमार, राजेश साहु, कुणाल शाह, उपेन्द्र कुमार, मिथलेश साहु, अशोक कुमार, उमेश साहु, रूपेश साहु, दुर्गेश साहु, निशांत गुप्ता, रमेश साहु, सुमन साहु, मुकेश साहु, डॉ. अंशू साहू,ओम साहू , उपेन्द्र प्रसाद, असीम साहु, आकाश अंकुर ,डॉ गौरव कुमार , डॉ मनीष कुमार , कुशेश्वर चौधरी , मनोज कुमार ,दिलीप कुमार , लखनलाल , कलिंदर प्रसाद , एवं रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व समाज के कई गणमान्य सदस्य शामिल हुए।
समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर एकत्रित करना, आपसी मेल-जोल को प्रोत्साहित करना तथा सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को और मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की भावना व्यक्त की।

