प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से घबराकर कांग्रेस संस्थाओं को कर रही बदनाम : आदित्य

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय में पदयात्रा का आयोजन किया गया। झंडा मैदान से शुरू हुई पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहु, पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रविन्द्र राय सहित अन्य ने किया।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन दलों पर एसआईआर को लेकर देशवासियों के बीच भ्रम पैदा करने एवं अराजकता का माहौल बनाकर हिंसा फैलान का आरोप लगाया। मौके पर मोजूद प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर कांग्रेस और साथी दलों के नेता संवैधानिक संस्थाओं पर वेबुनियाद आरोप लगाकर संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि संसद में प्रधानमंत्री बनने के असफल प्रयासों के बाद खुद को संतुष्ट करने के लिए माॅॅक ड्रिल का सहारा ले रहे हैं। मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी कब क्या बोल देंगे यह न उन्हें समझ है और न हीं लोग समझ पाते हैं। उनके व्यवहार से ऐसा प्रतीत होता है उन्हें मानसिक इलाज की जरूरत है। राहुल गांधी के अराजकतावादी बयानों की भाषा का खामियाना आनेवाले दिनों में इंडी गठबंधन को भी झेलना पड़ेगा। वहीं झंडा मैदान से शुरू शुरु होकर पद यात्रा टावर चौक, कालीबाड़ी, बड़ा चौक होते हुए गांधी चौक पर सम्पन्न हुई।

पदयात्रा में गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, विद्यायक डा मंजू कुमारी, विधायक नरेन्द्र महतो, पूर्व मंत्री अमर बाउरी , पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी’ ‘ सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव सहित बडी संख्या में पार्टी के नेता कायकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top