झारखंड की बेटियों के दम पर भारत सेमीफाइनल में, पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा

मोकी (चीन): भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19-0 के विशाल अंतर से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस एकतरफा मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

मैच का हाल: चारों क्वार्टर में बरसाए गोल भारतीय टीम ने मुकाबले के पहले मिनट से ही दबाव बनाए रखा। टीम ने पहले क्वार्टर में 5, दूसरे में 5, तीसरे में 3 और अंतिम क्वार्टर में 6 गोल दागे। भारतीय फारवर्ड पंक्ति के सामने पाकिस्तानी रक्षापंक्ति पूरी तरह ध्वस्त नजर आई। मुकाबले में भारत को 18 पेनल्टी कॉर्नर और 1 पेनल्टी स्ट्रोक मिले, जबकि पाकिस्तानी टीम मैच के दौरान एक भी गोल का मौका नहीं बना सकी।

पूजा मलिक की हैट्रिक, इन खिलाड़ियों ने दागे गोल भारत की ओर से पूजा मलिक ने शानदार हैट्रिक लगाई। वहीं सानिका माने, मधु सिदार, रोशनी आइंद और सुप्रिया ने 2-2 गोल अपने नाम किए।

झारखंड की बेटियों का जलवा इस ऐतिहासिक जीत में झारखंड की खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। झारखंड की उभरती स्टार खिलाड़ी रोशनी आइंद ने 2 शानदार फील्ड गोल दागे, जबकि बिनिमा धान ने 1 गोल किया। टीम की रक्षापंक्ति और मिडफील्ड को मजबूती देने वाली राज्य की तीसरी खिलाड़ी पार्वती टोपनो ने भी पूरे मैच में बेहतरीन खेल दिखाया।

हॉकी झारखंड ने दी शुभकामनाएं इस धमाकेदार जीत के बाद हॉकी झारखंड के सभी पदाधिकारियों ने भारतीय टीम और विशेष रूप से राज्य की बेटियों को बधाई दी है। संघ ने 12 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top