उनका जाना व्यक्तिगत जीवन में ऐसी शून्यता छोड़ गया, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं: हेमंत सोरेन

रांची: झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री सचिवालय (CMO) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री ने इसे अपने लिए व्यक्तिगत और पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

भावुक होते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा:

“हमारे प्रिय सुदिव्य कुमार सोनू जी के असामयिक निधन की दुःखद सूचना को स्वीकार कर पाना मेरे लिए बेहद कठिन है। मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री सुदिव्य कुमार का जाना मेरे व्यक्तिगत जीवन में ऐसी शून्यता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। आज उन्हें याद करते हुए मन में बार-बार यह आ रहा है कि ज़िंदगी कितनी क्षणभंगुर है। कल तक जो आवाज़ हमारे बीच थी, आज वह सिर्फ स्मृतियों में रह गई है।”

सीएम ने आगे कहा कि सुदिव्य कुमार जी की कमी हमेशा महसूस होगी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top