खूँटी । झारखण्ड में भोलेनाथ की प्रसिद्ध दूसरी बड़ा धाम जहाँ स्वयंभू महादेव का बाबा आम्रेश्वर धाम में लाखों श्रद्धालु सालों भर जलाभिषेक करने आते हैं। खूँटी जिला अंतर्गत अवस्थित बाबा आम्रेश्वर धाम में लोगों का अटूट विश्वास के साथ श्रद्धा और भक्ति का समावेश दिखाई देता है। जहाँ पूजा करके लोगों को आत्मसंतुष्टि मिलती है। श्रावण माह में झारखण्ड में देवघर के बाद आम्रेश्वर धाम में स्वयंभू महादेव की पूजा के लिए भीड़ होती है। इस बार श्रावणी मेला शुरू हो गया है और दूर-दूर से लोग अपनी दूकान लगाने के लिए पहुँचे हुए हैं। वहीं झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावे राज्य भर के लोग पूजा करने पहुँच रहे हैं। बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार ने बताया कि बाबा आम्रेश्वर धाम मैं स्वयंभू महादेव भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए बिहार बंगाल उड़ीसा छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों और जिलों से लोग आते हैं। बनई नदी में स्नान करके जल उठाते हैं और बाबा आम्रेश्वर धाम में पूजा करते हैं। लोगों में यहां के भोलेनाथ स्वयंभू महादेव पर अटूट श्रद्धा और भक्ति है। यह पूजा अर्चना करके अपने आप को धन्य और तृप्त समझते हैं।
हजारों श्रद्धालुओं ने की श्रावण माह के तीसरे दिन स्वयंभू महादेव को जलाभिषेक
श्रावण माह के तीसरे दिन शनिवार के दिन हजारों श्रद्धालु बाबा आम्रेश्वर धाम पहुंचे और स्वयंभू महादेव को जलाभिषेक किया । इस दौरान साथ ही लोगों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति से पूजा अर्चना किये। जहाँ महिलाएँ व पुरुष भी लोगों ने कतारबद्ध होकर पूजा की। वहीं शनिवार होने के कारण शनिदेव की आराधना भी लोगों ने की । इस दौरान लोगों ने भोलेनाथ को जल , दूध , फल, फूल दूध , भांग , धतुरा नारियल अर्पित किया तो वहीं शनिदेव को तेल स्नान कराया और तिल अर्पित किया। साथ ही लोगों ने मेले का भी आनन्द लिया । जहाँ पूजा सामग्री की दुकानों के अलावे श्रृंगार व अन्य सामग्रियों की दुकानें लगी हुई है।

