दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया गहरा शोक, गिरिडीह पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित दिवंगत मंत्री के पैतृक आवास पहुंचे। वहां उन्होंने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सीएम ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “सुदिव्य कुमार का असमय जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उनके निधन से झारखंड ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री और जुझारू युवा नेतृत्व खो दिया है। राज्य के विकास में उनके अमूल्य योगदान और जनसेवा को सदैव याद रखा जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा इस असहनीय दुख की घड़ी में परिजनों को संबल व धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top