जेएसएससी–सीजीएल परीक्षा में अनियमितता मामले में सीआईडी ने चार को किया गिरफ्तार

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में अनियमितता के मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईडी ने जेएसएससी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा में सफल चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभ्यर्थियों में धनबाद निवासी दीपक कुमार, बिहार भोजपुर निवासी उमेश कुमार राय,

धनबाद निवासी विजय कुमार तिवारी और बिहार के सारण निवासी आनंद कुमार सिंह शामिल हैं।

सीआईडी की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन चारों की गिरफ्तारी जेएसएससी –सीजीएल परीक्षा-2023 में अनियमितता से संबंधित मामले की जांच के क्रम में की गई है। मामले में जांच एजेंसी परीक्षा में गड़बड़ी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top