रांची। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी झारखंड के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजू महतो और छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमनजीत मेहता ने किया।
मुलाकात के दौरान कुशवाहा समाज की राजनीतिक भागीदारी, संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कुशवाहा समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुशवाहा समाज भाजपा का परंपरागत वोट बैंक रहा है।
आदित्य साहू ने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित पूरे देश में कुशवाहा समाज ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी का मजबूती से समर्थन किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समाज के हितों की रक्षा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे और जब भी समाज या संगठन को उनकी आवश्यकता होगी, वे पूरी मजबूती के साथ साथ खड़े रहेंगे।
प्रतिनिधिमंडल ने आदित्य साहू के सकारात्मक और भरोसेमंद रुख का स्वागत किया तथा आशा जताई कि उनके नेतृत्व में कुशवाहा समाज और भाजपा संगठन के बीच समन्वय और अधिक सशक्त होगा।

