पांच दिवसीय 28वीं सब-जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप 23 मार्च 2026 से

राँची: 28वीं सब-जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 23 से 27 मार्च 2026 तक किया जाएगा। पाँच दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम, राँची में होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 मार्च 2026 को एवं समापन 27 मार्च 2026 को किया जाएगा।

देश के विभिन्न राज्यों से भाग लेने वाली टीमें 22 मार्च 2026 को राँची पहुँचेंगी, जबकि उनकी रवानगी 28 मार्च 2026 को होगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के चेयरमैन श्री सुनील सूर्यात ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियाँ ज़ोर-शोर से चल रही हैं।

सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के प्रेसिडेंट श्री उदय साहू ने बताया कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय योगेंद्र सिंह दहिया की स्मृति में आयोजित की जा रही है।

इस अवसर पर चंचल भट्टाचार्य, मिथिलेश साहू, विभूति भूषण अमर, मनोज महतो, राजीव रंजन, सुनील यादव,राजकुमार जैन, रंजन सिन्हा,शैलेन्द्र कुमार, शिवेंद्र दुबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *