खूँटी । पवित्र श्रावणी माह आगामी 30 जुलाई से शुरू होनेवाला है। वहीं झारखंड में भोलेनाथ की दूसरी बड़ी नगरी खूँटी जिले के बाबा आम्रेश्वर धाम में झारखण्ड के अलावे बिहार बंगाल उड़िसा मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करने व पूजा अर्चना करने आते हैं। जिनकी व्यवस्था बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति की अगुवाई में खूँटी जिले का प्रशासन करती है। जिस जगह सुविधा व सुरक्षा व सहयोग के लिए कार्यकर्ता लगते हैं। इस बार भी स्वयंभू महादेव की पूज करने आनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित कराने के दृष्टिकोण से अब समिति कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा करना शुरू कर दिया है। वहीं सोमवार को बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार की अगुवाई में बनई नदी का जायजा लेने प्रबंध समिति के पदाधिकारी पहुँचे। जिसमें श्रद्धालु भक्तों को स्नान व जल उठाव की सुविधा कैसे सुनिश्चित कराया जा सके। इसपर वहाँ साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्था देने के मामले पर विचार विमर्श किया गया। वहीं पूजा अर्चना करने में सुविधा व सहयोग करने पर चर्चा की गयी ।
बता दें कि, झारखंड में भोलेनाथ की दूसरा स्थान रखने वाला बाबा आम्रेश्वर धाम खूँटी जिला के पर्यटन स्थलों में से एक है। जहाँ जिला प्रशासन भी अपनी भूमिका श्रावणी मेले में सुनिश्चित करती है। इसी दृष्टिकोण से व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक स्वयं इसकी बागडोर संभालते हैं।
वहीं बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने धाम परिसर के अलावे जल उठाने के स्थल बनई नदी में व्यवस्थाओं पर चिंतनशील है। जहाँ मंच बनाने , ध्वनि विस्तारक यंत्र विद्युत बत्ती, शौचालय आदि पर चर्चा किया गया । मौके पर, मंत्री महेन्द्र भगत, दिनेश कुमार, संतोष सिंह, लेचा भगत, राम महतो , सत्यजीत कुण्डू आदि उपस्थित थे।

