रांची। झारखंड के नवनियुक्त महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।
यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य के नए महाधिवक्ता को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने मुख्यमंत्री से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
यह उनकी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से नियुक्ति के बाद पहली औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात थी।

