Karan Johar Unfollows Kareena Kapoor, Shah Rukh Khan; Digital Detox


38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शाहरुख खान, आलिया भट्ट और करीना कपूर सहित कई करीबी दोस्तों को अनफॉलो कर दिया है। इस बदलाव के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या 1.8 करोड़ से घटकर 1.75 करोड़ रह गई है।

करीबी दोस्तों को अनफॉलो करने की वजह बताते हुए करण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इसे ‘डिजिटल डिटॉक्स’ बताया है। करण ने लिखा कि वे सोशल मीडिया पर अपना समय और एनर्जी कम करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

शाहरुख ने करण के निर्देशन में लीड रोल के तौर पर 4 फिल्मों 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'माय नेम इज खान' में काम किया है।

शाहरुख ने करण के निर्देशन में लीड रोल के तौर पर 4 फिल्मों ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कभी अलविदा ना कहना’ और ‘माय नेम इज खान’ में काम किया है।

करीबी दोस्तों और स्टार्स को लिस्ट से हटाया करण जौहर ने उन कलाकारों को भी अनफॉलो कर दिया है जिन्हें उन्होंने खुद फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। इनमें उनकी करीबी आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा शामिल हैं। इसके अलावा जान्हवी कपूर, मलाइका अरोड़ा और मनीष मल्होत्रा भी उनकी फॉलो लिस्ट से गायब हैं।

मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट को पहनकर ही हाल ही में करण ने मेट गाला इवेंट में हिस्सा लिया था। अब करण के अकाउंट पर फॉलोइंग की संख्या सिर्फ 74 रह गई है। प्रियंका चोपड़ा उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं जिन्हें वे अब भी फॉलो कर रहे हैं।

बोले- सोशल मीडिया पर एनर्जी कम करना चाहता हूं इस कदम पर उठ रहे सवालों का जवाब करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए ही दिया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘यह एक डिजिटल डिटॉक्स है। मैं इंस्टाग्राम पर सभी को अनफॉलो इसलिए कर रहा हूं ताकि यहां बिताए जाने वाले समय और एनर्जी को कम कर सकूं।’ इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि यह कोई ऐसी बात नहीं है जिसे नेशनल न्यूज बनाया जाए। हालांकि अचानक उठाए गए इस कदम से उनके फैंस काफी हैरान हैं।

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी लिस्ट से बाहर करण जौहर के इस फैसले की जद में वे सितारे भी आए हैं जिनके साथ वे फिलहाल काम कर रहे हैं। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो करण जौहर की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इसके बाद वे कार्तिक आर्यन के साथ अपनी नई फिल्म ‘नागजिला’ लेकर आ रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि करण ने अपनी वर्तमान फिल्मों के लीड एक्टर्स कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे को भी इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें

करण जौहर@54; लड़कियों जैसा कहकर उड़ा मजाक:अमिताभ को डायरेक्ट करने के डर से बेहोश हुए, ‘मेट गाला’ में शामिल एकमात्र भारतीय डायरेक्टर

बचपन से ही करण जौहर की चाल, बोलने का तरीका और बॉडी लैंग्वेज मजाक का कारण बनी। जिसके चलते करण धीरे-धीरे इतने डर गए कि लोगों के बीच जाने से कतराने लगे। घरवालों से झूठ बोला कि वो कंप्यूटर क्लास जा रहे हैं, जबकि असल में वो आवाज बदलने की ट्रेनिंग ले रहे थे। माता-पिता नहीं चाहते थे कि वो फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनें। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top