66 Hard disk Stolen from Zoya Akhtar’s Office By Production Employees, worth crores Footages and sensitive content, one accused arrested


  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 66 Hard Disk Stolen From Zoya Akhtar’s Office By Production Employees, Worth Crores Footages And Sensitive Content, One Accused Arrested

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिंदगी न मिलेगी दोबारा, गली बॉय और दिल धड़कने दो जैसी कई बेहतरीन फिल्में बनाने वालीं डायरेक्टर और फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर के ऑफिस में चोरी की बड़ी घटना हुई है। उनके ऑफिस से 66 हार्ड डिस्क चोरी हुए हैं, जिनमें अपकमिंग कई फिल्मों और वेब सीरीज के फुटेज थे। जोया अख्तर की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, जबकि एक अब भी फरार है।

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, घटना 21 मई की है। जोया अख्तर और रीमा कागती के प्रोडक्शन हाउस टाइगर बेबी फिल्म्स के बांद्रा वेस्ट स्थित कंपनी ऑफिस के कुछ एंप्लॉय्ज, कुछ फुटेजेस देखने के लिए हार्ड डिस्क ढूंढ रहे थे। काफी तलाश के बाद भी हार्ड डिस्क नहीं मिली। स्टोरेज कैबिनेट की जांच करने पर सामने आया कि कई बॉक्स खाली हैं और कई हार्ड डिस्क टूटी हुई हैं। बाद में सामने आया कि 66 हार्ड डिस्क वहां हैं ही नहीं।

चोरी की पुष्टि होने के बाद कंपनी की एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट और एचआर मेहजबीन मुश्ताक शेख ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में कंपनी ने ही दो कर्मचारियों मोहम्मद शाहिद अजीम खान और रितेश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

करोड़ों का डाटा 15-20 हजार में बेचा

मोहम्मद शाहिद ने पुलिस पूछताछ में चोरी के आरोप कबूल कर लिए हैं। उसके बयान के अनुसार, 5 महीने पहले उसने 24 हार्ड डिस्क चुराईं और बोरिवली निवासी रितेश को 15-20 हजार रुपए प्रति हार्ड डिस्क बेचीं। रितेश फिलहाल फरार है, पुलिस अन्य हार्ड डिस्क की तलाश में है।

टाइगर बेबी फिल्म्स प्रोडक्शन, जोया अख्तर और रीमा कागती ने मिलकर शुरू किया था।

टाइगर बेबी फिल्म्स प्रोडक्शन, जोया अख्तर और रीमा कागती ने मिलकर शुरू किया था।

पुलिस शिकायत के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस के ऑफिस में कुल 119 हार्ड डिस्क थीं, इनमें से 66 गायब हैं, जिनमें 16-72 टीबी की कैपेसिटी वाली हाई स्टोरेज डिवाइज शामिल हैं। इन हार्ड डिस्क में प्रोडक्शन हाउस की अपकमिंग फिल्मों के फुटेज, एडिटिंग कंटेंट, पोस्ट प्रोडक्शन फाइल्स, एड्स की फुटेजेस हैं।

अगर ये फुटेज लीग होती हैं या डिलीट की जाती हैं, तो प्रोडक्शन हाउस को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, चोरी हुईं हार्ड डिस्क में प्रोडक्शन की फिल्मों और सीरीज मेड इन हेवन, घोस्ट स्टोरीज, नायका और गांधी मनी का कंटेंट भी था। इनके अलावा कुछ डिस्क में सेंसिटिव रॉ कंटेंट था।

जोया अख्तर के बारे में-

जोया अख्तर, मशहूर लिरिसिस्ट जावेद अख्तर और पहली पत्नी हनी ईरानी की बेटी हैं। एक्टर फरहान अख्तर उनके भाई और फराह खान उनकी कजिन हैं।

जोया अख्तर ने दिल चाहता है और लक्ष्य जैसी फिल्मों में बतौर कास्टिंग डायरेक्टर और एग्जीक्यूटिव काम करने के बाद 2009 की फिल्म लक बाय चांस से डायेक्टोरियल डेब्यू किया था। ये फिल्म हिट रही, जिसके लिए जोया को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। आगे उन्होंने जिंदगी न मिलेगी दोबारा, बॉम्बे टॉकीज (एक पार्ट), दिल धड़कने दो, गली बॉय जैसी कई बेहतरीन फिल्में डायरेक्ट की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top