विभिन्न क्षेत्रों एवं मुख्यालय के 60 प्रतिभागियों ने लिया भाग
रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय में 15 मई 2026 को सतर्कता विभाग के तत्वाधान में मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा उत्खनन विभाग में संविदा कार्य से संबंधित SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉन्ट्रैक्ट कार्यों से जुड़े SOP की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।
इस अवसर पर सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्री पंकज कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन विभाग) श्री प्रवीण कुमार तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास विभाग) मो. फैयाज़ुल हक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत महाप्रबंधक (मा.स.) द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करने के साथ हुई। स्वागत संबोधन में उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला।
सभा को संबोधित करते हुए सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री पंकज कुमार ने कहा कि SOP अधिकारियों के व्यावहारिक अनुभवों एवं कार्य निष्पादन के दौरान आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से कार्य निष्पादन के दौरान SOP का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने की अपील की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों एवं मुख्यालय के परियोजना अभियंता (उत्खनन) एवं फोरमैन सहित कुल 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
