जैक ने जारी किया मैट्रिक का रिजल्ट, 95.278 प्रतिशत छात्र सफल

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का परिणाम गुरुवार को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया। रिजल्ट को जैक के अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने जारी किया। जैक के अनुसार, रिजल्ट डिजिलॉकर पोर्टल पर प्रकाशित किया गया है, जहां छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।

जैक की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष कुल 4,24,001 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4,22,109 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 4,02,178 छात्र सफल रहे। इस प्रकार छात्रों का कुल पास प्रतिशत 95.278 दर्ज किया गया है।

2,26,957 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से पास

जैक की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस बार 2,26,957 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं, जबकि 1,60,673 छात्र द्वितीय श्रेणी, जबकि 14,548 छात्र तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं।

वहीं श्रेणीवार परिणाम पर नजर डालें तो प्रथम श्रेणी में 2,26,957 छात्र, द्वितीय श्रेणी में 1,60,673 छात्र और तृतीय श्रेणी में 14,548 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जैक ने सभी परीक्षार्थियों को सूचित किया है कि वे अपना परिणाम जैक के ऑफिशियल वेबसाइट जैक डॉट झारखंड डॉट जीओवी डॉट इन डिजिलॉकर के आधिकारिक लिंक रिजल्टस डॉट डिजिलॉक्रल डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर देख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top