आंबेडकर जयंती पर बाबूलाल मरांडी का नमन, हरमू भाजपा कार्यालय में गूंजे ‘बाबा साहेब अमर रहें’ के नारे

राजधानी रांची के हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में बाबूलाल मरांडी ने आंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्प अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।

इस मौके पर मरांडी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके विचार आज भी देश और समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top