लातेहार में योजनाओं की रफ्तार तेज करने के निर्देश, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने की समीक्षा बैठक

लातेहार के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA), समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए), झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लाभुकों तक पारदर्शिता और सुचारू रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए, खासकर स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए Tribal Multi Marketing Centre (TMMC) के निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क कार्य, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरण, गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न वितरण, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति तथा पोषण अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई।

इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड वितरण, छात्रवृत्ति योजनाओं, आवासीय विद्यालयों के संचालन एवं अन्य जनजातीय कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आम जनता को समय पर लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top