पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री Amit Shah का रांची आगमन हुआ। बंगाल में चुनाव प्रचार से लौटने के क्रम में वे कुछ समय के लिए रांची एयरपोर्ट पर रुके, जहां भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष Aditya Prasad Sahu, नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi और Champai Soren समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए आदित्य प्रसाद साहू ने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा मजबूत प्रदर्शन करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि Nitish Kumar के राज्यसभा जाने से सदन को उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ मिलेगा।
