रांची नगर निगम के उपमहापौर बने नीरज कुमार और बुंडू नगर पंचायत उपाध्यक्ष रवीन्द्र उरांव

रांची। रांची नगर निगम उप-महापौर और बुंडू नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समाहरणालय सभागार में लोकतांत्रिक परंपराओं का अनुपालन करते हुए जनप्रतिनिधियों का निर्वाचन किया गया।

रांची नगर निगम के उपमहापौर पद के लिए हुए चुनाव में नीरज कुमार ने 38 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी परमजीत सिंह को 15 मत प्राप्त हुए। स्पष्ट बहुमत के साथ नीरज कुमार को उपमहापौर निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्वाचन के बाद रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो ने समाहरणालय सभागार में नीरज कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव-निर्वाचित उपमहापौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वहीं, बुंडू नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए रवीन्द्र उरांव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान जिला प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top