पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर समाहरणालय सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

गुमला : पद्म भूषण से सम्मानित एवं झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार, गुमला में श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री दिलेश्वर महत्तो , पुलिस अधीक्षक गुमला श्री हारिस बिन ज़मा सहित जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों तथा कर्मियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपायुक्त श्री दिलेश्वर महत्तो, पुलिस अधीक्षक श्री हारिस बिन ज़मा, उप विकास आयुक्त श्री अनिमेष रंजन, अपर समाहर्ता श्री राजीव नीरज, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता श्री ललन कुमार रजक सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपायुक्त श्री दिलेश्वर महत्तो ने कहा कि पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन का झारखंड राज्य के निर्माण, सामाजिक न्याय एवं जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने संघर्ष, समर्पण और जनसेवा के माध्यम से समाज के वंचित, गरीब, आदिवासी, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्गों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।

उपायुक्त ने कहा कि दिशोम गुरु के आदर्श, सेवा भावना और जनकल्याण के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनहित एवं लोकसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ संपादित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top