पिता ने कुदाल से वार कर पुत्र की हत्या की

दुमका। खाना खाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक पिता ने अपने ही जवान बेटे की जान ले ली।

हंसडीहा थाना क्षेत्र के सिलठा गांव में गुरुवार को 25 वर्षीय महेश मांझी की कुदाल से वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक के पिता गोवर्धन मांझी और मां फूलो देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतक की मां फूलो देवी के अनुसार, घर में खाना खाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। उन्होंने बेटे महेश को खाना निकालकर दिया, लेकिन उसने खाना फेंक दिया। इसके बाद वह अपनी मां के साथ मारपीट करने लगा। बेटे को मां के साथ मारपीट करते देख पिता गोवर्धन मांझी का गुस्सा भड़क गया।

आरोप है कि उन्होंने घर में रखी कुदाल से महेश के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से महेश की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया।

पुलिस ने मृतक के माता-पिता को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की है।

थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top