रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार आज, नेमरा में उमड़ेगा जनसैलाब

राॅंची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार सुबह 9 बजे अपनी मां स्व. रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर को लेकर राॅंची से पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे नेमरा में पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मां के निधन से मर्माहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “बाबा के जाने के बाद मां ही मेरी सबसे बड़ी छांव थीं। आज वह छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं।” पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद अब मां रूपी सोरेन के निधन से परिवार में शोक की लहर है।

अंतिम संस्कार को लेकर रामगढ़ जिला प्रशासन ने नेमरा में सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अंतिम विदाई देने के लिए राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, अधिकारी और बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं के नेमरा पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top