​रांची में छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल, जगन्नाथपुर मंदिर के पास बढ़ा तनाव

रांची: रांची में विधानसभा घेराव के लिए जगन्नाथपुर मंदिर के पास पहुंचे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है।

जब छात्रों ने आगे बढ़ने के लिए सुरक्षा बलों के बैरिकेड्स हटाने का प्रयास किया, तो पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया। पानी की बौछारों और लाठीचार्ज के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसमें कई प्रदर्शनकारी छात्रों के घायल होने की खबर है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि वे पूरी तरह से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने अचानक कार्रवाई कर दी। इस घटना के बाद जगन्नाथपुर इलाके में भारी तनाव है और पुलिस बल ने गश्त बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top