अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध चुलाई शराब भट्ठियां ध्वस्त

हजारीबाग: उपायुक्त  हेमन्त सती के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विनिर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के नेतृत्व में आज 25 अगस्त 2026 को बरही अंचल अंतर्गत पदमा थाना क्षेत्र के दरजीचक जुहू, कुटीपिसी एवं पिंडारपुर में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान कुल तीन अवैध चुलाई शराब की भट्ठियों को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। अभियान के क्रम में 40 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। साथ ही अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार लगभग 3,400 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया।

अवैध चुलाई शराब भट्ठी के संचालन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top