रामगढ़ में 20 सितंबर को सजेगी ‘करम पूर्व संध्या समारोह’ की महफिल: ऑल महली ट्राइब्स ट्रस्ट ने समाज से की जुटने की अपील

रांची/रामगढ़: प्रकृति, परंपरा और सामाजिक सौहार्द का पावन प्रतीक करम पर्व इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में आगामी 20 सितंबर 2026 (रविवार) को रामगढ़ में भव्य ‘करम पूर्व संध्या समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन को लेकर ‘ऑल महली ट्राइब्स एम्प्लॉइज वेलफेयर ट्रस्ट, हिनू (रांची)’ ने समाज के सभी वर्गों, बुद्धिजीवियों और ट्रस्ट सदस्यों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने संदेश जारी करते हुए कहा कि करम पर्व केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, प्रकृति प्रेम और सामाजिक एकता की मजबूत डोर है। इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ना तथा सामाजिक ताने-बाने को और अधिक सशक्त बनाना है।
ट्रस्ट ने सभी गणमान्य सदस्यों और समाज के लोगों से आह्वान किया है कि वे रविवार को रामगढ़ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और अपनी एकजुटता का परिचय दें। समारोह के दौरान पारंपरिक गीतों, नृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए प्रकृति संरक्षण व सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का संकल्प लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top