झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार सपत्नीक बाबा आम्रेश्वर धाम में की पूजा अर्चना

खूँटी । झारखंड में भोलेनाथ के दूसरी प्रसिद्ध नगरी बाबा आम्रेश्वर धाम में श्रावण के पहले झारखण्ड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने सपतनिक पहुँचे और स्वयंभू महादेव भोलेनाथ को विधि-विधान से पूजन किया। इसके पहले बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव व महामंत्री मनोज कुमार सहित जिले के उपायुक्त व एसपी ने पुष्पगुच्छ भेंट देकर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर, उनके कर कमलों द्वारा प्रबंध समिति ने 35.5 किलो का नाग देव भोलेनाथ को अर्पित किया। सभी मंदिरों में पूजा अर्चना के पश्चात् उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं मंदिरों और प्रकृति की छटा का भी अवलोकन किया। जहाँ उन्होंने फोटो भी खिचाए। इस दौरान उन्होंने बाबा आम्रेश्वर धाम की विधि व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया और धाम का गुणगान किये। उन्होंने कहा कि बाबा आम्रेश्वर भोलेनाथ सबपर कृपा करते हैं। वहीं पर्यटन स्थल के रुप में विकसित बाबा आम्रेश्वर धाम की विशेषता बतलायी। उन्होंने कहा कि प्रकृति का का हर वो जगह पर्यटन हो सकता है। इसकी सुंदरता इतनी अच्छी है। उन्होंने कहा कि बाबा आम्रेश्वर धाम के निकट बनई नदी पर उच्च स्तरीय पुल जल्द निर्माण किया जाएगा। झारखंड सरकार का इसपर विशेष ध्यान है। मौके पर बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार ने बताया कि आज मुख्य यजमान के रूप में मुख्य सचिव अविनाश कुमार के कर-कमलों द्वारा भोलेनाथ को नागदेवता अर्पित किया गया। वही प्रबंध समिति ने मांग किया कि झारखंड सरकार यहां बाबा आम्रेश्वर धाम में भी जिला महोत्सव कार्यक्रम शुरू करे। 

इस दौरान, बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव महामंत्री मनोज कुमार, उपाध्यक्ष आनन्द वर्मा, उपेन्द्र कश्यप, श्रीपाल जैन, परिमल घोष , जगदीश नाग , महेन्द्र भगत, कैलाश भगत , नरेंद्र अधिकारी आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top