जेसीआई रांची ने किया एक्सपो उत्सव के लिए नए कार्यालय का उद्घाटन

रांची। युवा सामाजिक संगठन जेसीआई (जूनियर चेंबर इंटरनेशनल) के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई हैं।

इस दिशा में जेसीआई कार्यालय, लाईन टैंक रोड में ‘एक्सपो ऑफिस’ का उद्घाटन किया गया। यह बहुचर्चित मेला अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगी। इस मेले में देश विदेश के स्टॉल लगते हैं।
उद्घाटन समारोह में संस्था के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नए कार्यालय की शुरुआत के साथ ही इस वर्ष के एक्सपो उत्सव के सफल और भव्य आयोजन के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुकी है।

इस विशेष अवसर पर एक्सपो उत्सव 2026 के मुख्यो समन्वयक जेसी सीए प्रशांत पटोडिया, मुख्य सह समन्वुयक जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबड़ेवाल ने कहा कि एक्सपो कार्यालय का उद्घाटन हमारे इस सफर का पहला मील का पत्थर है। यह कार्यालय हमारी रणनीतियों और तैयारियों का मुख्य केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि टीम विजन, टीम स्पिरिट और टीमवर्क के साथ मिलकर पूरी संस्था इस आयोजन को एक नए मुकाम पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

समारोह के दौरान जेसीआई के अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव साकेत अग्रवाल, संयोजक जेसी सुमीत केडिया, जेसी शुभम साबू, पूर्व अध्यक्ष जेसी अभिषेक केडिया और जेसी विजय पटेल के साथ संस्थान के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्य उपस्थिति थे। मौके पर सभी सदस्यों ने नए कार्यालय के उद्घाटन पर एक दूसरे को बधाई दी और एक्सपो उत्सव 2026 को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top