नीट परीक्षा विरोध प्रदर्शन मामले में आपराधियों को छोड़कर किसी पर नहीं होगी कार्रवाई

नई दिल्ली। दिल्ली में नीट परीक्षा लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर आगे कोई कार्रवाई नहीं होगी। दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत केवल आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को ही संरक्षण प्राप्त नहीं होगा।
उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई तक नीट (यूजी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं से संबंधित प्रदर्शनों के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने कुल 13 मामले दर्ज किए गए थे।

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने विज्ञप्ति जारी की है। इसमें कहा गया है, “दिल्ली के अंतर्गत किसी भी पुलिस प्राधिकरण की ओर से इन प्रदर्शनों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कोई प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि, यह संरक्षण उन व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा जिनका आपराधिक रिकॉर्ड (क्रिमिनल एंटीसिडेंट्स) है।”

इसमें कहा गया है कि इन मामलों में गिरफ्तार या हिरासत में लिये गए व्यक्तियों के मामलों की समीक्षा होगी तथा रिहाई की प्रक्रिया शीघ्रतापूर्वक पूरी की जाएगी। वहीं, इन प्रदर्शनों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ आगे कोई कार्रवाई नहीं होगी तथा मामले को समाप्त माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top