रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में अपनी पूजनीय दिवंगत माता श्रीमती रूपी सोरेन के निमित्त पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भोजन परोसने की रस्म निभाई।
मुख्यमंत्री आज सुबह पैतृक आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ एकत्र हुए और स्थानीय परंपराओं का पालन करते हुए अपनी माता की स्मृति से जुड़े पारंपरिक संस्कारों को पूरा किया। इस दौरान उन्होंने पारिवारिक व सामाजिक रीति-रिवाजों के तहत दिवंगत आत्मा की शांति और सम्मान के निमित्त भोजन अर्पित करने की रस्म विधि-विधान से संपन्न की।
इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य, सगे-संबंधी और निकटजन मौजूद रहे। रस्म के दौरान पूरा माहौल अत्यंत भावुक रहा।
