राज्यपाल संतोष गंगवार ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

राज्यपाल ने लोक भवन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोनों महान विभूतियों के राष्ट्र निर्माण में योगदान और उनके आदर्शों को स्मरण किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर देश के विकास में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top