गुमला के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल संपन्न

गुमला: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित किया गया।

उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो एवं पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा ने संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास में भाग लिया और परेड का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

रिहर्सल के दौरान पुलिस बल, सशस्त्र बल, होमगार्ड और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने पूरे अनुशासन के साथ मार्च पास्ट और कदमताल का अभ्यास किया। उपायुक्त और एसपी ने अधिकारियों को गरिमापूर्ण आयोजन, चुस्त सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और ट्रैफिक प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को पूरी तरह सुव्यवस्थित और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top