लोकतंत्र बचाने के लिए जनता के प्रतिरोध का गवाह बना दिल्ली का रामलीला मैदान : माकपा


दिल्ली /रांची : लाखों लोगों ने रविवार को रामलीला मैदान को पूरी तरह भरा दिया. इनमें किसान, श्रमिक, छात्र – युवा, महिलाओं के अलावा बड़ी संख्या में दिल्ली के छोटे व्यापारी, वकील व बुद्धिजीवियों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है की मोदी सरकार द्वारा वोट चोरी के कारनामे से आम लोग आक्रोशित हैं.इस रैली में हिन्दी
भाषी राज्यों से ज्यादा लोग आए है झारखंड से भी इंडिया एलायंस के घटकों कांग्रेस, सीपीएम, राजद, भाकपा और अन्य वामदलों तथा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति ने झारखंड का बेहतर प्रतिनिधित्व किया. माकपा का राज्य सचिवमंडल दिल्ली रैली में भागीदारी करने वाले तमाम लोगों को बधाई देता है. अब लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई पूरे देश में खेतों और खलिहानों तथा मेहनतकशों के कार्य स्थलो पर लड़ी जायेगी और नफरत की राजनीति को परास्त किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top