नेमरा (रामगढ़):
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर अपनी पूजनीय दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय पारिवारिक एवं सामाजिक परंपराओं के अनुसार अपनी माता की स्मृति में दातून, पानी और भोजन अर्पित करने की रस्म पूरी की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों के साथ उपस्थित रहकर अपनी माता को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें श्रद्धा व सम्मानपूर्वक याद किया।
