रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव’ आयोजन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समिति के सदस्यों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आगामी 22 से 24 नवंबर 2026 तक बोकारो जिले के टीटीपीएस ललपनिया में आयोजित होने वाले राजकीय महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
मुलाकात के क्रम में बोकारो के उपायुक्त श्री अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक श्री नाथू सिंह मीना भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को इस तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही प्रशासनिक व सुरक्षा तैयारियों की विस्ख्
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए महोत्सव के भव्य और सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री बबुली सोरेन एवं सदस्य श्री लुदू मांझी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
