पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश नाकाम, राहुल दुबे गैंग का अपराधी तुषार मिश्रा घायल

हजारीबाग।हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रामगढ़ जेल से रिमांड पर हजारीबाग लाए जा रहे देर रात राहुल दुबे गैंग के अपराधी तुषार मिश्रा ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की।

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हत्यारी मोड़ के पास उसने शौच का बहाना बनाया और वाहन से उतरते ही दौड़ लगा दी। लेकिन, मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के आगे उसकी एक न चली। जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

इस धर-पकड़ में अपराधी के पैर में गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि भागने के क्रम में एक आरोपित गिरने से घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top