झारखंड के युवाओं को बड़ा तोहफा: रांची में स्थापित होगा देश का तीसरा फिल्म एंड टेलीविज़न संस्थान

रांची : झारखंड के फिल्म और कला क्षेत्र के लिए यह एक बहुत बड़ी और ऐतिहासिक पहल है! पुणे (FTII) और कोलकाता (SRFTI) के बाद झारखंड में देश का तीसरा फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट स्थापित होने जा रहा है।
मुख्य बातें:
समझौता (MoU): 22 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFDCL) और कोलकाता स्थित सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट (SRFTI) के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है।
संचालन और अकादमिक ज़िम्मेदारी:
SRFTI (कोलकाता): पाठ्यक्रम (Curriculum) तैयार करेगा, फैकल्टी और तकनीकी विशेषज्ञ उपलब्ध कराएगा।
JFDCL (झारखंड सरकार): इसका पूरा वित्तीय भार उठाएगा और इंफ्रास्ट्रक्चर संभालेगा।
शुरुआती स्थान: यह संस्थान शुरुआती चरण में रांची स्थित सूचना भवन से संचालित किया जाएगा।
प्रमुख कोर्स: इसमें एक्टिंग, फिल्म डायरेक्शन, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग, स्क्रीनराइटिंग, और एनिमेशन जैसे प्रोफेशल कोर्स शामिल होंगे।
युवाओं और स्थानीय कलाकारों के लिए लाभ स्थानीय टैलेंट को बढ़ावा
: अब झारखंड के युवाओं और उभरते कलाकारों को फिल्म मेकिंग और एक्टिंग की बारीकियां सीखने के लिए मुंबई, पुणे या कोलकाता जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
झारखंड की समृद्ध संस्कृति, जनजातीय कला और सुंदर लोकेशनों को अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान मिलने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top