राजमहल: साहिबगंज 12.07.2025 को आवेदिका के लिखित आवेदन के आधार पर राजमहल थाना कांड संख्या 231/25 (धारा 70(1) बीएनएस) दर्ज किया गया था, जिसमें चार अभियुक्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। इस मामले में पूर्व में अभियुक्त कुंदन कुमार एवं रामदेव मंडल (गढ़तालाब, थाना राजमहल) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था, वहीं एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह, दुमका भेजा गया था।मामले के मुख्य फरार अभियुक्त गुड्डू मंडल (मलाही टोला, मंगलहट, थाना राजमहल, जिला साहिबगंज) की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई। छापामारी के दौरान दिनांक 26.08.2025 को अभियुक्त गुड्डू मंडल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें चोरी, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट एवं सामूहिक दुष्कर्म जैसे मामले शामिल हैं। अभियुक्त का नाम पूर्व में राजमहल थाना कांड संख्या 159/19, 11/20, 216/20, 51/24 एवं 23/25 में भी रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।छापामारी दल में थाना प्रभारी गुलाम सरवर, बिट्टू कुमार साहा, शंभू शंकर सिंह, विकास सेठ, ओमप्रकाश चौहान, महादेव उरांव, विक्रम कुमार, सिकंदर तिर्की सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।
