रांची: झारखंड MPW कर्मचारी संघ ने अपनी वर्षों से लंबित मांगों को लेकर 13 जुलाई 2026 (सोमवार) से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो वे श्रावणी मेला प्रतिनियुक्ति-2026 का सामूहिक बहिष्कार करेंगे। इस आंदोलन को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का भी समर्थन प्राप्त है।
संघ ने मांग कि है कि पिछले 18 वर्षों से कार्यरत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (पुरुष) का सृजित पदों पर स्थायी समायोजन हो। JSSC द्वारा क्षेत्रीय व बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए निकाली गई त्रुटिपूर्ण अधियाचना/विज्ञापन को तुरंत रद्द किया जाए। वर्ष 2016 से 2025 तक श्रावणी मेला ड्यूटी के बकाया TA/DA भत्ते का अविलंब भुगतान हो और इस वर्ष ड्यूटी से पहले भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
आंदोलन की रूपरेखा:
13 – 16 जुलाई: काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे।
17 – 20 जुलाई: मांगों से संबंधित संदेश तख्ती लगाकर विरोध करेंगे।
21 – 23 जुलाई: नियमित कार्य के साथ भूख हड़ताल।
24 – 25 जुलाई: जिलों में सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन।
27 जुलाई: मांगें पूरी न होने पर नेपाल हाउस (रांची) स्थित स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के कार्यालय का शांतिपूर्ण घेराव।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार और महासचिव मंगल हेंब्रम ने कहा कि वर्षों की सेवा के बाद भी समायोजन न होने से कर्मियों में भारी आक्रोश है। सरकार से अपील है कि वे जल्द निर्णय लेकर आंदोलन की स्थिति को टालें।
