मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में सजीव सरदार ने बांटी महिलाओं के बीच मच्छरदानी

पोटका। प्रखंड के विभिन्न गांवों में फैल रहे मलेरिया संक्रमण को देखते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा बुधवार को हरिणा पंचायत के कोंदर गांव एवं पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कुल 100 मच्छरदानियों का वितरण किया गया। विधायक संजीव सरदार ने कोंदर गांव के 80 ग्रामीणों के बीच मच्छरदानियां वितरित कीं, जबकि शेष मच्छरदानियां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और छात्राओं से मलेरिया से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की मौके पर विधायक ने कहा कि वर्तमान में पोटका के कुछ गांवों में मलेरिया का संक्रमण फैला हुआ है। ऐसे में ग्रामीण अपने घरों के आसपास बरसात के पानी का जमाव नहीं होने दें और रात में सोते समय मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें। उन्होंने कहा कि शाम के समय घरों के आसपास बेगना पत्ता जलाने से भी मच्छरों से बचाव में मदद मिलती है। साथ ही लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने और आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने की अपील की।
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार या मलेरिया के अन्य लक्षण दिखाई दें तो वह बिना देरी किए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मलेरिया नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चला रहा है और गांवों में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करना प्रत्येक ग्रामीण की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनसहभागिता, समय पर जांच और बचाव के उपाय अपनाकर मलेरिया संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन के शिवशंकर कण्डेयांग, संजीत सरदार, रमेश सरदार एवं सर्वेश्वर सरदार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top