पीएचईडी ठेकेदार को जमीन विवाद में भतीजे ने मारी गोली

पलामू। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा निवासी पीएचईडी ठेकेदार और संजय तिवारी उर्फ गुड्डू को शनिवार सुबह मंदिर से घर जाने के क्रम में गोली मार दी गई। पांकी रोड में जीएलए कॉलेज के पास घटना हुई। घटना को उनके भतीजे प्रीतम तिवारी ने अंजाम दिया। घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। उनको सीने में गोली लगी है। एक्सरे रिपोर्ट में गोली फंसे होने की बात सामने आई है।

एमएमसीएच में प्राथमिक उपचार के बाद संजय तिवारी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। जिले की एसपी कपिल चौधरी ने घटना के पीछे जमीन विवाद बताया है।

पिता लव तिवारी के अनुसार खरीदी गई 22 डिसमिल जमीन का विवाद है। जगन्नाथ तिवारी उनके पुत्र सतीश तिवारी ने मुकदमा किया है। आज उसकी तारीख थी। सतीश तिवारी के बेटे प्रीतम सुबह से कई बार कॉल करके संजय तिवारी को बुला रहा था। हर शनिवार को संजय तिवारी काली मंदिर जाते हैं। पूजा पाठ करते हैं। इसकी जानकारी प्रीतम तिवारी को थी। घात लगाकर बैठा था और घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वारदात के बाद से परिजनों का रोल होकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार और पहचान के लोग एमएमसीएच पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top