Mike Vrabel-Dianna Russini का पुराना Interview वायरल, करीबी रिश्तों पर फिर छिड़ी बहस


अमेरिकी फुटबॉल जगत में इन दिनों माइक व्रेबल और डायना रसिनी को लेकर विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ हैं। सोशल मीडिया और खेल पत्रकारिता जगत में इस मामले को लेकर बहस तेज हो गई हैं। हाल ही में पॉडकास्ट होस्ट टोनी फार्मर ने साल 2021 के एक पुराने साक्षात्कार का जिक्र करते हुए नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल यह साक्षात्कार उस समय का बताया जा रहा है जब माइक व्रेबल टेनेसी टाइटन्स टीम के मुख्य प्रशिक्षक थे। मुकाबला टेनेसी टाइटन्स और बाल्टीमोर रेवेन्स के बीच होना था। इसी दौरान पत्रकार डायना रसिनी ने व्रेबल का साक्षात्कार लिया था। अब उसी बातचीत का वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टोनी फार्मर ने दावा किया कि उस दौरान महामारी के कारण खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों तक पहुंच बनाना काफी मुश्किल था, लेकिन डायना रसिनी को माइक व्रेबल तक खास पहुंच मिली हुई थी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या खेल चैनल ईएसपीएन को इस करीबी संबंध की जानकारी पहले से थी।
मौजूद जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत अप्रैल 2026 में हुई थी, जब एक विदेशी समाचार पोर्टल ने एरिजोना के एक रिसॉर्ट में माइक व्रेबल और डायना रसिनी की तस्वीरें प्रकाशित की थीं। इसके बाद साल 2020 की कुछ पुरानी तस्वीरें भी सामने आईं, जिनमें दोनों न्यूयॉर्क शहर के एक बार में साथ नजर आए थे।
गौरतलब है कि उस समय दोनों शादीशुदा थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर रिश्तों को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि माइक व्रेबल और डायना रसिनी दोनों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया हैं।
माइक व्रेबल ने हाल ही में एक प्रेस वार्ता के दौरान इस पूरे विवाद को “ध्यान भटकाने वाला मुद्दा” बताया। उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान फिलहाल टीम की तैयारियों और खिलाड़ियों पर हैं। इसी दौरान उन्होंने अपनी पत्नी जेन व्रेबल और दोनों बेटों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनका परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
वहीं डायना रसिनी ने भी बयान जारी कर कहा कि तस्वीरों को गलत तरीके से पेश किया गया हैं और बिना पूरे तथ्यों के अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला वास्तविकता से अलग दिशा में ले जाया गया है।
बता दें कि इस विवाद के बाद खेल मीडिया संस्था “द एथलेटिक” ने भी आंतरिक जांच शुरू की थी। बाद में डायना रसिनी ने संस्था से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि अब तक किसी भी जांच में रिश्तों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top