गोलगप्पा खाने को लेकर कहासुनी; फंदे से लटकी नवविवाहिता:चतरा में दरवाजा तोड़ का शव निकाला, एक महीने पहले ही हुई थी शादी




चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के विधायक मोहल्ला में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय नैयना प्रवीण के रूप में हुई है। उसकी एक महीने पहले ही शादी हुई है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नैयना ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और दुपट्टे के सहारे सीलिंग फैन से लटक गई। बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच गोलगप्पे खाने को लेकर हुआ मामूली विवाद है। दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, शादी के बाद दंपती का जीवन सामान्य रूप से चल रहा था। किसी बड़े विवाद की जानकारी नहीं थी। बुधवार की शाम दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़ गया। पति के घर से बाहर निकलने के बाद नैयना ने यह कदम उठा लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ा। दरवाजा खुलने पर नैयना फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति गुलजार को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। हजारीबाग ही रहने वाली है मृतका मृतका हजारीबाग जिले के बकसपुरा की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब एक माह पहले ही हुई थी। अचानक हुई इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top