मतदाता को मतदान करने के लिए जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाएं: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

रांची : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची आगामी विधानसभा निर्वाचन, 2024 हेतु गठित कोषांग के सभी वरीय पदाधिकारी / प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोषांगो के द्वारा किए जा रहें कार्यों के सम्बन्ध में चर्चा की गई एवं विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में सभी कार्यों को ससमय सम्पादित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में, उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव, सहायक समाहर्त्ता सह सहायक दंडाधिकारी, रांची श्री आदित्य पांडेय, अपर समाहर्ता रांची, श्री रामनारायण सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, श्री अखिलेश कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रांची, श्रीमती उर्वशी पांडे, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रांची, श्रीमती सुरभि सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री बिवेक कुमार सुमन, जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, श्री बादल राज जिला पंचायती राज पदाधिकारी रांची, श्री राजेश कुमार साहू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची, श्री प्रदीप भगत, जिला विज्ञान पदाधिकारी रांची, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची, श्री रविशंकर मिश्रा एवं विभिन्न कोषांगो के पदाधिकारी एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री वरुण रंजन के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के निमित्त गठित किए गए विभिन्न कोषांगो के प्रभारी पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक में क्रमवार चर्चा करते हुए सभी सम्बंधित कोषांग के प्रभारी पदाधिकारियों को कहा गया की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत निर्देशों के अन्तर्गत दिये गये प्रावधानों के अनुसार निर्वाचन की सभी प्रक्रिया ससमय सारणी के अनुसार पूरा करें। भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निदेश के आलोक में विधानसभा निर्वाचन 2024 के सफल क्रियान्वयन विभिन्न कोषांगो द्वारा जो भी कार्यभार एवं दायित्व दिए गए है उसका ससमय पालन करना सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी कोषांग अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन अच्छे तरीके एवं ससमय कराना सुनिश्चित करें।

https://bihanbharat.org/first-phase-nomination-starts-in-43-seats-from-today/

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री वरुण रंजन के द्वारा SVEEP and PwD सेल को को विशेष रूप से निर्देश देते हुए कहा की मतदाता को मतदान करने के लिए जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई प्रोग्राम आयोजित कर उन्हें जागरूक करें। मतदान प्रतिशत बढ़े इसको लेकर मतदाता जागरूकता पर विशेष ध्यान दे।

पोलिंग पार्टी के लिए सारी व्यवस्था ससमय पूरा करा ले

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री वरुण रंजन के द्वारा सभी चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की पोलिंग पार्टी के लिए सारी व्यवस्था ससमय पूरा करा ले। ताकि मतदान केंद्र में उन्हें कोई परेशानी ना हो। उनके लिए रुट चार्ट, वाहन व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करें ताकि पोलिंग पार्टी मतदान केंद्रों पर सही समय पर पहुंचे। जिससे उन्हें मतदान कराने में कोई असुविधा ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *